Posts

Showing posts from August, 2026

कांवड़ियों की सेवा में हिन्दू रक्षा दल द्वारा शिविर का आयोजन

Image
  पिलखुवा में पिलर नंबर 140 पर हिन्दू रक्षा दल द्वारा कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए शिविर कैंप लगाया गया। इस दौरान कांवड़ियों के लिए आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई। शिविर का निरीक्षण करने CO मुनीश चंद मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह सेवा कार्य जिला प्रभारी रविंदर शर्मा के नेतृत्व में किया गया। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की

गौ सेवकों ने नंदी महाराज का पूरे विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार

Image
  हापुड़ मंगलवार रात्रि हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक नंदी महाराज की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे। जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से नंदी महाराज का पूरे विधि-विधान एवं सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान गौ सेवा के प्रति समर्पित रितेश गिहार नितिन भाटी संजय गिहार शिवा धीरज सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। सभी ने गौवंश के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज से भी गौ संरक्षण एवं सेवा के लिए आगे आने की अपील की