Posts

हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बीमार गौ माता को सुरक्षित गौशाला भिजवाया

Image
हापुड़। ग्राम नान से सूचना प्राप्त हुई कि एक गौ माता बीमार अवस्था में सड़क किनारे पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंदर शर्मा जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल ने गौसेवकों की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने बीमार गौ माता का प्राथमिक उपचार कराया तथा बेहतर उपचार और देखभाल के लिए उसे सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाया। इस दौरान हरीश राजा मनोठिया सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ सेवा निरंतर जारी रहेगी और कहीं भी किसी गौवंश के बीमार, घायल या असहाय होने की सूचना मिलने पर तत्काल सहायता पहुंचाई जाएगी।

गौ सेवकों ने घायल गौ माता को सुरक्षित गौशाला भिजवाया

Image
गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट क्षेत्र में एक गौ माता सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। सूचना मिलते ही गौ सेवकों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल गौ माता का प्राथमिक स्तर पर ध्यान रखते हुए उसे सुरक्षित रूप से उपचार एवं देखभाल के लिए गौशाला भिजवाया। इस सेवा कार्य के दौरान तनुज कश्यप एवं टीम निशांत बजरंगी के सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने गौ सेवकों के इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

घायल गौ माता का उपचार कर सुरक्षित गौशाला भिजवाया गया**

Image
  गांव बिहोनी से घायल गौ माता की सूचना प्राप्त होने पर टीम निशांत बजरंगी तत्काल मौके पर पहुंची। टीम द्वारा गौ माता का आवश्यक उपचार कराया गया तथा उनकी सुरक्षित देखभाल सुनिश्चित करते हुए उन्हें गौशाला भिजवा दिया गया। इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी गौसेवकों का हृदय से आभार। मानवता और गौसेवा के प्रति समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।

*गौ सेवकों ने कराया नंदी महाराज का अंतिम संस्कार

Image
हापुड़ के कुचेसर चौपला क्षेत्र में एक नंदी महाराज की मृत्यु की सूचना मिलने पर गौ सेवकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सेवा कार्य किया। सूचना प्राप्त होते ही गौ सेवक घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद टीम के सहयोग से नंदी महाराज का विधि-विधान एवं सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया। गौ सेवकों ने कहा कि गौवंश की सेवा और उनके सम्मान की रक्षा करना समाज का नैतिक दायित्व है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

टीम निशांत बजरंगी ने कराया नीलगाय का अंतिम संस्कार

Image
  गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ढेर कुटी गांव में एक मृत नीलगाय की सूचना मिलने पर **टीम निशांत बजरंगी** तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का निरीक्षण करने के बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की मौजूदगी एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात नीलगाय का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया, ताकि आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार की असुविधा या संक्रमण की स्थिति उत्पन्न न हो। टीम निशांत बजरंगी ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं किसी वन्यजीव के घायल या मृत होने की सूचना मिले तो तुरंत संबंधित विभाग एवं सामाजिक संगठनों को अवगत कराएं।

गौ सेवकों ने कराया नीलगाय का अंतिम संस्कार

Image
 *हापुड़।* जनपद हापुड़ के ग्राम कावी में एक मृत नीलगाय की सूचना मिलने पर हिन्दू रक्षा दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की जानकारी एवं आवश्यक प्रक्रिया के बाद हिन्दू रक्षा दल के गौ सेवकों ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नीलगाय का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।

हिंदू रक्षा दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल का हुआ भव्य स्वागत

Image
हिंदू रक्षा दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल का हुआ भव्य स्वागत हापुड़। हिंदू रक्षा दल के नवनियुक्त जिला गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल का संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आकाश बैनीवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट नकुल पंडित, हेमंत मिश्रा, हरेंद्र शर्मा एवं अतुल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।