*गौ सेवकों ने कराया नंदी महाराज का अंतिम संस्कार
हापुड़ के कुचेसर चौपला क्षेत्र में एक नंदी महाराज की मृत्यु की सूचना मिलने पर गौ सेवकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सेवा कार्य किया। सूचना प्राप्त होते ही गौ सेवक घटनास्थल पर पहुंचे और
आवश्यक औपचारिकताओं के बाद टीम के सहयोग से नंदी महाराज का विधि-विधान एवं सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया। गौ सेवकों ने कहा कि गौवंश की सेवा और उनके सम्मान की रक्षा करना समाज का नैतिक दायित्व है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Comments
Post a Comment