नितिन भाटी को हिंदू रक्षा दल का नगर गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया
हापुड़ हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चंदेल एवं जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में संगठन विस्तार एवं गौ सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नितिन भाटी को नगर गौ रक्षा प्रमुख (हापुड़ नगर) का दायित्व सौंपा गया।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन भाटी अपने नए दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए गौ संरक्षण, गौ सेवा तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर नितिन भाटी ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ गौ रक्षा एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा संगठन की गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे।
हिंदू रक्षा दल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नव नियुक्त नगर गौ रक्षा प्रमुख का सहयोग करें और गौ संरक्षण के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Comments
Post a Comment