हापुड़: बिजली संकट से नाराज़ लोगों का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा
हापुड़ में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था से नाराज़ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और कार्यालय में तालाबंदी कर दी।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और आपूर्ति व्यवस्था खराब होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड प्रत्याशी प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग की।
यह हंगामा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास इलाके में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Comments
Post a Comment