Posts

सिंभावली पुलिस द्वारा हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष अभय त्यागी सहित कार्यकर्ताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

Image
 राष्ट्रीय कार्यालय के आह्वान पर जंतर-मंतर, नई दिल्ली जाने के कार्यक्रम के तहत हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष अभय त्यागी एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को आज सिंभावली पुलिस द्वारा उनके आवास पर ही रोकते हुए हाउस अरेस्ट कर दिया गया। हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारियों का कहना है कि वे संगठन के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। संगठन ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। हिन्दू रक्षा दल ने कहा कि संगठन सदैव लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास करता है तथा भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।

पिलखुवा पुलिस द्वारा हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा को किया गया हाउस अरेस्ट

Image
हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा को आज पिलखुवा पुलिस द्वारा उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। संगठन के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जंतर-मंतर जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, जिसके तहत जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा को भी कार्यक्रम में शामिल होना था। संगठन का कहना है कि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। इस घटना को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखी जा रही है। हिन्दू रक्षा दल ने कहा कि वह संगठन की ओर से आगे की रणनीति पर विचार करेगा तथा मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएगा।

हिन्दू रक्षा दल ने घायल नंदी महाराज का कराया उपचार व सुरक्षित गौशाला भिजवाया

Image
हापुड़ के गढ़ रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास एक नंदी महाराज का सींग टूट जाने से अत्यधिक रक्तस्राव होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंदर शर्मा के निर्देश पर जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे टीम के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल नंदी महाराज को सुरक्षित काबू में लिया। इसके बाद उनका प्राथमिक उपचार कराया गया और बेहतर देखभाल एवं आगे के उपचार के लिए उन्हें सुरक्षित गौशाला भिजवाया गया। इस सेवा कार्य में हिन्दू रक्षा दल के सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग करते हुए मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। संगठन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं कोई घायल या असहाय गोवंश दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित गौसेवकों या प्रशासन को दें ताकि समय रहते उसका उपचार एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

गौ सेवकों ने गड्ढे में गिरे गोवंश का किया रेस्क्यू

Image
पावल रोड स्थित एक गहरे गड्ढे में एक गोवंश के गिरने की सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करते हुए गोवंश का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इस सेवा कार्य में विनीत तोमर, जितेंद्र कोरी, सोनू कोरी, कृष्ण कोरी, रितिक सहित स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। हिंदू रक्षा दल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज से अपील की कि कहीं भी किसी गोवंश के घायल, बीमार या संकट में होने की सूचना मिले तो तुरंत संबंधित गौसेवकों को अवगत कराएं, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके। जय गौ माता। 🚩

गौ सेवकों ने कराया गौ माता का विधिवत अंतिम संस्कार

Image
सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला रमपुरा, पावल रोड, पिलखुवा में एक गौ माता का देहांत हो गया है। सूचना मिलते ही हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंदर शर्मा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक एवं विधि-विधान के साथ गौ माता का अंतिम संस्कार कराया। इस सेवा कार्य में विशाल त्यागी जी, कृष्ण कोरी जी, जितेंद्र कोरी जी, देवा सोम जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग दिया। हिन्दू रक्षा दल ने कहा कि गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के लिए संगठन सदैव तत्पर है और भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से सेवा कार्य करता रहेगा।

हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बीमार गौ माता को सुरक्षित गौशाला भिजवाया

Image
हापुड़। ग्राम नान से सूचना प्राप्त हुई कि एक गौ माता बीमार अवस्था में सड़क किनारे पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंदर शर्मा जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल ने गौसेवकों की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने बीमार गौ माता का प्राथमिक उपचार कराया तथा बेहतर उपचार और देखभाल के लिए उसे सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाया। इस दौरान हरीश राजा मनोठिया सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ सेवा निरंतर जारी रहेगी और कहीं भी किसी गौवंश के बीमार, घायल या असहाय होने की सूचना मिलने पर तत्काल सहायता पहुंचाई जाएगी।

गौ सेवकों ने घायल गौ माता को सुरक्षित गौशाला भिजवाया

Image
गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट क्षेत्र में एक गौ माता सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। सूचना मिलते ही गौ सेवकों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल गौ माता का प्राथमिक स्तर पर ध्यान रखते हुए उसे सुरक्षित रूप से उपचार एवं देखभाल के लिए गौशाला भिजवाया। इस सेवा कार्य के दौरान तनुज कश्यप एवं टीम निशांत बजरंगी के सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने गौ सेवकों के इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।