सिंभावली पुलिस द्वारा हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष अभय त्यागी सहित कार्यकर्ताओं को किया गया हाउस अरेस्ट


 राष्ट्रीय कार्यालय के आह्वान पर जंतर-मंतर, नई दिल्ली जाने के कार्यक्रम के तहत हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष अभय त्यागी एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को आज सिंभावली पुलिस द्वारा उनके आवास पर ही रोकते हुए हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारियों का कहना है कि वे संगठन के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। संगठन ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

हिन्दू रक्षा दल ने कहा कि संगठन सदैव लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास करता है तथा भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नितिन भाटी को हिंदू रक्षा दल का नगर गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया

हापुड़: बिजली संकट से नाराज़ लोगों का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा

हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी जी को किया हाउस अरेस्ट