पिलखुवा पुलिस द्वारा हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा को किया गया हाउस अरेस्ट
हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा को आज पिलखुवा पुलिस द्वारा उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। संगठन के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा जंतर-मंतर जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, जिसके तहत जिला प्रभारी रविंद्र शर्मा को भी कार्यक्रम में शामिल होना था।
संगठन का कहना है कि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। इस घटना को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखी जा रही है।
हिन्दू रक्षा दल ने कहा कि वह संगठन की ओर से आगे की रणनीति पर विचार करेगा तथा मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएगा।

Comments
Post a Comment