गौ सेवकों ने घायल गौ माता को भिजवाया गौशाला
गौ सेवा के प्रति समर्पित टीम निशांत बजरंगी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किठौर में एक गौ माता घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही टीम के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गौ माता को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए कान्हा गौशाला भिजवाया।
टीम के सदस्यों ने बताया कि गौ माता का उचित उपचार कराया जाएगा और उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। स्थानीय लोगों ने गौ सेवकों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

Comments
Post a Comment