हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

हापुड़। ग्राम गोयना में हिन्दू रक्षा दल द्वारा 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के अंतर्गत घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना बताया गया।

हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंदर शर्मा ने बताया कि संगठन गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए लगातार जनजागरण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम गोयना में लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपना समर्थन दिया। अभियान को सफल बनाने में गौसेवक गौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगठन ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य गांवों में भी यह अभियान जारी रहेगा।


Comments

Popular posts from this blog

नितिन भाटी को हिंदू रक्षा दल का नगर गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया

हापुड़: बिजली संकट से नाराज़ लोगों का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा

हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी जी को किया हाउस अरेस्ट