विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, रामभक्तों ने किया सामूहिक पाठ


 लोनी। हिंदू रक्षा दल एवं श्री लोनी हनुमान चालीसा टीम के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 30 जून 2026 को राम पार्क स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के सामने, 50 फुटा रोड, जस्सू चक्की वाली गली में विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम सायं 8:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पवनपुत्र श्री हनुमान जी का स्मरण करते हुए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस अवसर पर उपस्थित रामभक्तों ने धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए समाज में धार्मिक जागरूकता एवं एकता का संदेश दिया। आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा और जय श्री राम तथा बजरंगबली के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।



Comments

Popular posts from this blog

नितिन भाटी को हिंदू रक्षा दल का नगर गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया

हापुड़: बिजली संकट से नाराज़ लोगों का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा

हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी जी को किया हाउस अरेस्ट