हनुमान मंदिर, गढ़ रोड (हापुड़) पर चला गौ सम्मान हस्ताक्षर अभियान
हापुड़ के गढ़ रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन अलका त्यागी, वंशिका और ओम शर्मा द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान मंदिर में आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गौ संरक्षण व गौ सम्मान के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपना सहयोग प्रदान किया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा जनसमर्थन एकत्रित करना रहा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ सम्मान के लिए यह जनजागरण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Comments
Post a Comment