गौ सेवकों ने बीमार गौ माता का कराया उपचार, गौशाला भेजने की प्रक्रिया जारी
हापुड़ के ग्राम रामपुर में एक बीमार गौ माता की सूचना मिलने पर हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम के अतुल कार्तिक, हर्षित, बल्लू और सन्नी ने गौ माता की स्थिति का जायजा लिया और पशु चिकित्सक को बुलाकर उनका उपचार कराया।
उपचार के बाद गौ माता की हालत में सुधार है। साथ ही उन्हें सुरक्षित गौशाला भिजवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि आगे भी उनकी उचित देखभाल और उपचार हो सके।
हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गौ सेवा उनका निरंतर प्रयास है
और किसी भी स्थान पर बीमार, घायल या असहाय गौ माता की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर सेवा कार्य करती है।

Comments
Post a Comment