रेत से भरी बुग्गी के नीचे दबकर बैल की दर्दनाक मौत
जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित कच्चा घाट खादर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खनन से भरी रेत की बुग्गी के नीचे दबकर एक बैल की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेत से लदी बुग्गी का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे बैल उसके नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बैल को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments
Post a Comment