हापुड़: करंट लगने से गौ माता की मौत, हिन्दू रक्षा दल ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार


जनपद हापुड़ की नवीन मंडी क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक गौ माता की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

हिन्दू रक्षा दल के गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल के नेतृत्व में गौ माता का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान गुड्डू, यश सहित अन्य गौसेवक भी मौजूद रहे और सभी ने गौ माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने संबंधित विभाग से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की भी मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

नितिन भाटी को हिंदू रक्षा दल का नगर गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया

हापुड़: बिजली संकट से नाराज़ लोगों का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा

हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी जी को किया हाउस अरेस्ट