चंडी महारानी के भवन में गौ माता के सम्मान हेतु हस्ताक्षर अभियान को मिला पूर्ण समर्थन
चंडी महारानी के भवन में गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को श्रद्धालुओं का भरपूर समर्थन मिला। सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर अभियान में भाग लेते हुए अपने हस्ताक्षर कर गौ माता के सम्मान में अपना सहयोग और समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर आशुतोष रस्तोगी जी, विनय जी एवं निशा दीदी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Comments
Post a Comment