कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने गंगनहर पटरी का किया निरीक्षण


हापुड़ आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गंगनहर पटरी का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

डीएम और एसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके। 

Comments

Popular posts from this blog

नितिन भाटी को हिंदू रक्षा दल का नगर गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया

हापुड़: बिजली संकट से नाराज़ लोगों का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा

हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी जी को किया हाउस अरेस्ट