नवीन मंडी में मृत अवस्था में मिली गौ माता का विधि-विधान से कराया गया अंतिम संस्कार
हापुड़। सूचना प्राप्त हुई कि नवीन मंडी क्षेत्र में एक गौ माता मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही हिन्दू रक्षा दल के गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
गौ माता के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए जेसीबी की सहायता से विधि-विधान के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान टीम ने पूरे सम्मान के साथ गौ माता का अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
मौके पर हिन्दू रक्षा दल के गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल के साथ रितेश गिहार, रिशु प्रजापति, प्रियांशु, मोहित ठाकुर, नितिन भाटी सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment