दर-दर भटक रही बीमार गौ माता को गौशाला भिजवाया
हापुड़ के ग्राम असौड़ा में एक बीमार गौ माता दर-दर भटक रही थी। इसकी सूचना मिलते ही गौसेवक आकाश बैनीवाल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
टीम के सदस्य संजू, रिशु प्रजापति, रितेश और नितिन भाटी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बीमार गौ माता को सुरक्षित बुग्गी की सहायता से गौशाला भिजवाया, ताकि उसका समुचित उपचार और देखभाल हो सके।
स्थानीय लोगों ने गौसेवकों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।
https://www.effectivecpmnetwork.com/rbhnhdvh7t?key=0be727166a23cb345433bd9e42bda6f3
Comments
Post a Comment