हापुड़: हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने JMS कॉलेज में चलाया हस्ताक्षर अभियान


हापुड़ के JMS कॉलेज में हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग से जोड़ना रहा। 

इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान जन-जागरूकता के लिए लगातार चलाया जा रहा है और समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ा जा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने सभी लोगों से गौ संरक्षण के प्रति जागरूक होने तथा इस जन अभियान में सहयोग करने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

नितिन भाटी को हिंदू रक्षा दल का नगर गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया

हापुड़: बिजली संकट से नाराज़ लोगों का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा

हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी जी को किया हाउस अरेस्ट