Posts

विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, रामभक्तों ने किया सामूहिक पाठ

Image
 लोनी। हिंदू रक्षा दल एवं श्री लोनी हनुमान चालीसा टीम के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 30 जून 2026 को राम पार्क स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के सामने, 50 फुटा रोड, जस्सू चक्की वाली गली में विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सायं 8:30 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पवनपुत्र श्री हनुमान जी का स्मरण करते हुए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर उपस्थित रामभक्तों ने धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए समाज में धार्मिक जागरूकता एवं एकता का संदेश दिया। आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा और जय श्री राम तथा बजरंगबली के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

गौ सेवकों ने घायल गौ माता को भिजवाया गौशाला

Image
गौ सेवा के प्रति समर्पित टीम निशांत बजरंगी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किठौर में एक गौ माता घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही टीम के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गौ माता को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार के लिए कान्हा गौशाला भिजवाया। टीम के सदस्यों ने बताया कि गौ माता का उचित उपचार कराया जाएगा और उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। स्थानीय लोगों ने गौ सेवकों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Image
हापुड़। ग्राम गोयना में हिन्दू रक्षा दल द्वारा 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के अंतर्गत घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना बताया गया। हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रभारी रविंदर शर्मा ने बताया कि संगठन गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए लगातार जनजागरण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम गोयना में लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपना समर्थन दिया। अभियान को सफल बनाने में गौसेवक गौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगठन ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य गांवों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

हापुड़: बिजली संकट से नाराज़ लोगों का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा

Image
 हापुड़ में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था से नाराज़ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और कार्यालय में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और आपूर्ति व्यवस्था खराब होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड प्रत्याशी प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग की। यह हंगामा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास इलाके में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

गौ रक्षा दल ने घायल नंदी महाराज का उपचार कराया

Image
देर रात्रि लगभग 9:00 बजे टीम  निशान्त बजरंगी गौ रक्षा दल, गढ़मुक्तेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि एक नंदी महाराज का पैर गंभीर रूप से घायल एवं सड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची और घने जंगल में लगभग 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद नंदी महाराज का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के उपरांत नंदी महाराज को उपचार हेतु गौशाला भिजवाया गया, जहाँ उनका उचित इलाज कराया जा रहा है।  

हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कराया गौ माता का अंतिम संस्कार

Image
  हिन्दू रक्षा दल के गौ रक्षा प्रमुख आकाश बैनीवाल को सूचना प्राप्त हुई कि हापुड़ के ग्राम बड़ौदा सिहानी में एक गौ माता मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही आकाश बैनीवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपनी टीम को मौके पर भेजा। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गौ माता का विधि-विधान एवं सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान गौ सेवा और संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान गौरव महरा सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ माता की सेवा और सम्मान के लिए संगठन निरंतर तत्पर है तथा भविष्य में भी ऐसी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।